Jassa Patti Joins AAP: मशहूर कुश्ती खिलाड़ी जस्सा पट्टी AAP में शामिल; पंजाब CM भगवंत मान ने खुद कराई जॉइनिंग

मशहूर कुश्ती खिलाड़ी जस्सा पट्टी AAP में शामिल; पंजाब CM भगवंत मान ने खुद कराई जॉइनिंग, पार्टी में इस तरह किया स्वागत

Wrestler Jassa Patti Joins AAP In Punjab CM Bhagwant Mann

Wrestler Jassa Patti Joins AAP In Punjab CM Bhagwant Mann

Wrestler Jassa Patti Joins AAP: कुश्ती की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे पहलवान जस्सा पट्टी ने राजनीति में कदम रख दिया है। 'रुस्तम-ए-हिंद' जस्सा पट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब में सीएम भगवंत मान ने खुद जस्सा पट्टी की आम आदमी पार्टी की जॉइनिंग कराई। इस दौरान जस्सा पट्टी के साथ-साथ और भी कुछ लोग आप में शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने दुनिया भर में पंजाब का नाम ऊंचा किया है और उम्मीद है कि वह भविष्य में भी देश और समाज की सेवा पूरी लगन से करते रहेंगे।

Wrestler Jassa Patti Joins AAP In Punjab CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''आम आदमी पार्टी में पंजाब के गौरव और 'रुस्तम-ए-हिंद' जस्सा पट्टी जी का हार्दिक स्वागत है। उनके शामिल होने से 'रंगला पंजाब' बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ मिलकर, हम सब मिलकर राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत हैं। जस्सा पट्टी जी के साथ मिलकर, हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर करके खेलों और एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर मोड़ने के अपने अभियान को और तेज़ करेंगे।''

'जस्सा पट्टी' का असली नाम जसकंवर सिंह

'जस्सा पट्टी' का असली नाम जसकंवर सिंह है लेकिन वह कुश्ती की दुनिया में 'जस्सा पट्टी' के नाम से मशहूर हैं। उन्हें रुस्तम-ए-हिंद कहा जाता है। महज 32 वर्ष की आयु में, जसकंवर सिंह ने अपने शानदार करियर के शिखर पर कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। और मिट्टी की कुश्ती को अलविदा कह दिया था। जस्सा पट्टी पिछले लगभग 20 वर्षों से मिट्टी की कुश्ती में सक्रिय रूप से भाग लिया और फतेह हासिल की।