BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: उफनते नाले में बही कार, सूझबूझ से बची एक ही परिवार की चार जिंदगियां

1000272715

Havoc caused by heavy rains in Himachal: Car swept away in a swollen stream

अंब (ऊना)। Havoc caused by heavy rains in Himachal: Car swept away in a swollen stream, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से नुकसान की खबरें आ रही हैं। चंबा व कांगड़ा में भारी बारिश के बीच दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ऊना जिला के अंब क्षेत्र में एक कार नाले में बह गई। परिवार के चार लोग कार में सवार थे। यह पानी के बहाव से बेखबर नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच कार तेज बहाव की चपेट में आ गई।

स्थिति को बिगड़ता देख कार सवारों ने बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में कार ताश के पत्तों की तरह तेज बहाव में बह गई।

इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर बाहर निकलने के कारण परिवार का हर सदस्य सुरक्षित बच गया और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

जलस्तर कम होने पर मशीनरी से निकाली कार

बारिश थमने और नाले का जलस्तर थोड़ा कम होने के बाद नाले की सिल्ट गाद में फंसी कार को ट्रैक्टर की मदद से निकालने की कोशिश की गई लेकिन इसमें सफलता न मिलने पर फिर कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका।

प्रशासन की एडवायजरी

एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में उफनते नालों, खड्डों और नदियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।