BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का पुलिस ने निकाला जुलूस, बोला- अब नहीं करेंगे अपराध, देखने जुटी भारी भीड़

Kanpur History Sheeter Arrested

Kanpur History Sheeter Arrested

कानपुर: Kanpur History Sheeter Arrested: चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को बिच्छू गैंग के सरगना और 12 संगीन मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी गौरव जैन का चकेरी थाने से लेकर हरजिंदर नगर, लाल बंगला, सब्जी मंडी और जगईपुरवा तक जुलूस निकाला. इस दौरान वह स्थानीय लोगों से हाथ जोड़कर अपनी करतूतों के लिए माफी मांगता और आइंदा अपराध न करने की मिन्नतें करता दिखा.

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आरोपी को करीब तीन किलोमीटर लंबा पैदल चलाया, पैर में गोली लगने के कारण वह लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ चल रहा था. इस दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लोग जुलूस देखने के लिए छतों पर चढ़ गए, घरों व दुकानों के बाहर निकल आए.

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार, आरोपी एक हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक महीने से फरार चल रहा था. गौरव जैन सोमवार रात कांशीराम कॉलोनी से मथुरापुर रोड की ओर जाते देखा गया, इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, गिरफ्तारी से बचने के लिए गौरव ने दो राउंड फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया.

अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी पर हत्या, रंगदारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जांच कर रही है.