भारत गौरव सम्मान 2026 से मरणोपरांत सम्मानित हुए स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी
The late Shri Nirmal Kumar Jain Sethi
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), 10 जून 2026। The late Shri Nirmal Kumar Jain Sethi, जैन धर्म, शिक्षा, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय योगदान के लिए स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी को मरणोपरांत "भारत गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया, क्वींस हॉल, मेलबर्न में आयोजित 13वें भारत गौरव सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
यह सम्मान संस्कृति युवा संस्था द्वारा प्रदान किया गया, जो पिछले तीन दशकों से भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों के वैश्विक प्रचार-प्रसार हेतु कार्यरत है। समारोह में विश्व के 18 देशों से आए गणमान्य व्यक्तियों, नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी ने अपना संपूर्ण जीवन जैन दर्शन, धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण, शिक्षा के उत्थान, सामाजिक कल्याण तथा मानव सेवा को समर्पित किया। उनकी दूरदर्शी सोच, निस्वार्थ सेवा, करुणा और समाज के प्रति समर्पण ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी का जीवन समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और मानवीय मूल्यों का एक आदर्श उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श एवं सेवाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
समारोह में सेठी परिवार के प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया और संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी मूल्यों और आदर्शों का सम्मान है जिनके लिए स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी ने अपना जीवन समर्पित किया।
स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, संस्कार, समर्पण और समाजहित के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने अपने कर्मों, विचारों और मूल्यों के माध्यम से ऐसी अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ बनी रहेगी।
"व्यक्ति चला जाता है, किन्तु उसके आदर्श, संस्कार और सेवाएँ सदैव जीवित रहती हैं।"
स्वर्गीय श्री निर्मल कुमार जैन सेठी जी का जीवन इस सत्य का साक्षात उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकारों एवं धर्मनिष्ठ जीवन की विरासत सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी।
भारत गौरव सम्मान 2026 के माध्यम से राष्ट्र ने एक ऐसे कर्मयोगी, समाजसेवी एवं संस्कार पुरुष को श्रद्धापूर्वक नमन किया है, जिनकी अमूल्य सेवाएँ, दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उनकी पुण्य स्मृति को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।