Panipat Scorpio Kills 3 Friends: हरियाणा में ट्रिपल मर्डर; तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो से 3 दोस्तों को कुचलकर मारा

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप; तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो से 3 दोस्तों को कुचलकर मारा, अवैध माइनिंग केस को लेकर निकाली रंजिश

Haryana Panipat Scorpio Kills 3 Friends Murder Accident

Haryana Panipat Scorpio Kills 3 Friends Murder Accident

Panipat Scorpio Kills 3 Friends: हरियाणा के पानीपत में तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो से 3 दोस्तों को कुचलकर मारा गया। आरोपियों ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। दरअसल यह पूरी वारदात पानीपत के समालखा की है। जहां बुधवार की रात को करीब 9 बजे डिकाडला-आटा रोड पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मारे जाने वाले तीनों दोस्तों की पहचान नरेंद्र गाहल्याण प्रॉपर्टी डीलर (46), विनोद (48) और अनिप (36) के रूप में हुई है।

इलाके के लोगों पर ही हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इलाके के कुछ लोगों ने ही यह वारदात की। जिन्होंने अवैध माइनिंग केस को लेकर अपनी रंजिश निकाली। बताया जाता है कि पिछले दिनों उक्त लोगों की ट्रॉली-डंपर अवैध माइनिंग केस में पकड़ी गई थी। आरोपियों को शक था कि नरेंद्र ने उन्हें फंसाया और उसकी शिकायत पर ही उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की वारदात को हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की।

आरोप है कि इससे पहले आरोपी धमकी भी दे चुके थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संबन्धित आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ब्लैक स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है, जिससे तीनों को कुचला गया। टक्कर मारने पर गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है।

खड़े होकर बात कर रहे थे तीनों दोस्त

बताया जाता है कि नरेंद्र गाहल्याण 10 जून को शाम हरिद्वार से वापस गांव लौटा था। इसके बाद शाम को करीब 8 बजे नरेंद्र और विनोद की मुलाक़ात हुई और दोनों स्कूटी पर खेत घूमने चले गए। वहां से लौटते वक्त उन्हें रास्ते में अनिप मिल गया। तीनों खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे, तभी गांव आटा की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जानबूझकर कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र और अनिप की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद ने पानीपत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों शादीशुदा थे।

गुरुग्राम में 'डबल मर्डर'; शख्स ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, घर में झगड़े के बीच आपा खोया, हत्या के बाद शवों के पास ही बैठा रहा