The Governor told Prof. Released the book written by Simmi Agnihotri and Dr. Vijay Singh
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Himachal : राज्यपाल ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री व डॉ. विजय सिंह की लिखी पुस्तक का विमोचन किया

Governor-Book-Realese

The Governor told Prof. Released the book written by Simmi Agnihotri and Dr. Vijay Singh

The Governor told Prof. Released the book written by Simmi Agnihotri and Dr. Vijay Singh : शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री तथा डॉ. विजय सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘एम्पावरिंग ट्राईब्स-ए पाथ टूवार्ड्स सस्टेनेबल डेवेल्पमेंट’ का विमोचन किया।

राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ने दुनिया को अपनी ओर आकृष्ट किया है। प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के फलस्वरूप अब जनजातीय क्षेत्रों में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रकाशित पुस्तक में लेखक-द्वय द्वारा विश्व के जनजातीय क्षेत्रों में विकास के बाद हुए बदलाव के बारे में बताया गया है, जो पाठकों के लिए रूचिकर होगा। इसके अतिरिक्त पुस्तक में वैश्विक स्तर पर जनजातीय आबादी के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों, इनके सशक्तिकरण, अनूठी जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और इनके सतत् भविष्य के दृष्टिगत नवोन्मेषी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है।  

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की सुपुत्री आस्था अग्निहोत्री व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : हिम समाचार ऐप एक क्लिक पर उपलब्ध करवा रहा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी

 

ये भी पढ़ें....

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की प्रवेश, काउंसलिंग व पंजीकरण प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाने के साथ ही पाठ्यक्रम को रोजग़ारपरक बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध