सांसद किरण खेर ने विकास निधि (एमपी फंड) की करी समीक्षा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सांसद किरण खेर ने विकास निधि (एमपी फंड) की करी समीक्षा

शहर की सांसद किरण खेर की अध्यक्षता में पहली संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि समीक्षा बैठक हुई

सांसद किरण खेर ने विकास निधि (एमपी फंड) की करी समीक्षा

चंडीगढ़। शहर की सांसद किरण खेर की अध्यक्षता में सोमवार को 17 वीं लोकसभा की पहली संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यूटी प्रशासन के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के अलावा यूटी प्रशासन व नगर निगम के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान खेर ने एग्जीक्यूटिंग एजेंसियों से चल रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा ताकि समय पर काम पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि काम में देरी स्वीकार नहीं होगी। बैठक में खेर की जानकारी में लाया गया कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी बड़ी संख्या मं  यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किये गगए हैं। उन्होंने सभी एग्जीक्यूटिंग एजेंसियों से तत्काल सर्टिफिकेट जमा करने को कहा। प्रत्येक एग्जीक्यूटिंग एजेंसी द्वारा उचित समन्वय के लिए प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और नोडल अधिकारी की नियुक्ति पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।