Cervical Cancer Vaccine: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश को आज मिलेगी पहली वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे लांच
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश को आज मिलेगी पहली वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे लांच

Cervical Cancer Vaccine

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश को आज मिलेगी पहली वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे लांच

Cervical Cancer Vaccine: नई दिल्ली: महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका आज देश को मिलेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक्नोलॉजी विभाग आज सुबह 9.30 बजे ये स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च करेंगे. इस टीके की मदद से सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से बचाव आसान होगा. DCGI ने 12 जुलाई को इस वैक्सीन का मार्केट अथॉराइजेशन दिया था. यह पहली क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) है.

इस स्वदेशी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे. इस अवसर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी एक्सपर्ट्स इस वैक्सीन के बारे में जानकारी देंगे और अपने विचार साझा करेंगे.

WHO की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC-WHO) के मुताबिक भारत में सर्वाइकल कैंसर के 1.23 लाख मामले प्रति वर्ष आते हैं. इसमें लगभग 67,000 महिलाओं की मौत हो जाती है. सर्वाइकल कैंसर के मामलों में दुनिया में भारत का पांचवां स्थान है. सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है. आंकड़ों के अनुसार 15 से 44 वर्ष की महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों की दूसरी बड़ी वजह है सर्वाइकल कैंसर.

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो सर्विक्स में शुरू होता है. दरअसल महिलाऔ के गर्भाशय के निचले हिस्से में यूट्रस और वजाइना से जुड़ने वाली सिलेंडर नुमा नाली को सर्विक्स कहा जाता है. ज्यादातर सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय की बाहरी सतह पर जो सेल्स होते हैं वहां से शुरू होते हैं. असामान्य खून का बहाव, पेल्विस में दर्द और पेशाब करने के दौरान दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं.