अभी के अभी 10 लाख चाहिए…दूल्हे की डिमांड पर भड़क गई दुल्हन, स्टेज पर जड़ दिया थप्पड़
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

अभी के अभी 10 लाख चाहिए…दूल्हे की डिमांड पर भड़क गई दुल्हन, स्टेज पर जड़ दिया थप्पड़

The Bride Slapped the Groom on Stage

The Bride Slapped the Groom on Stage

रामपुर। The Bride Slapped the Groom on Stage: खौद चौराहा स्थित मैरिज हॉल में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हा समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को आता देख दूल्हा समेत बराती बिना दुल्हन के भाग गए।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के डुंडई गांव से शुक्रवार की शाम बारात रतनपुरा सुमाली गांव आई थी। बारात के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष ने अजीमनगर थाना क्षेत्र में ग्राम खौद चौराहे पर एक मैरिज हॉल बुक किया था। इसमें देर रात पहुंची बरात को खाना खिलाया गया। रात तीन बजे शादी की रस्में शुरू की गईं।

इस दौरान दूल्हे और उसके स्वजन ने 10 लाख रुपये की डिमांड कर दी। दूल्हे की डिमांड के चलते लड़की पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वरमाला के दौरान दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए।

दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस दौरान काफी देर तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दूल्हा समेत अन्य बराती मौके से भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया।

शनिवार को दोनों पक्षों के समझौते के लिए प्रयास किए गए। मारपीट में मैरिज हॉल की दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और दोनों पक्षों के 10 लोग भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भी ऐसा केस आया

नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में दुल्हन की बरात में उस समय खलल पड़ गया। जब किसी ने दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत पुलिस से कर दी। इससे बिना शादी किए ही बरात लौट गई।

ग्राम सिसई खेड़ा से पप्पू सिंह की बरात थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में शनिवार को गई थी। बरात गांव में पहुंची और बैंड बाजा बजाने के बाद बराती और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना खा लिया था। लोग डीजे पर डांस कर मस्ती कर रहे थे। दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने 112 पर दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दे दी।