सेक्टर 24 में भगवान् महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

सेक्टर 24 में भगवान् महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

Brth Anniversary of Lord Maharishi Valmiki

Brth Anniversary of Lord Maharishi Valmiki

पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल ने मुख्य रूप से शिरकत की।

चंडीगढ़। Brth Anniversary of Lord Maharishi Valmiki: मंगलवार को शहर के सभी अलग अलग मंदिरों ने भगवान् महर्षि बाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व मनाया गया।वही वाल्मिकी भवन कमेटी की ओर से सैक्टर 24 में भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम  से मनाया गया।भक्तों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पूजन अर्चन किया।मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया।सुबह मंदिर में सीनियर नेता बीजेपी संजय टंडन ने झंडे की रस्म अदा की।बाद में इस प्रकटोत्सव पर शहर के पूर्व सांसद एवं पूर्व रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल ने मुख्य रूप से शिरकत की।उन्होंने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आए हुए लोगो को मुबारकबाद दी।पवन बंसल ने आए हुए भक्त जनों को अपने संदेश में कहा कि भगवान वाल्मीकि जी न केवल आदि कवि थे। बल्कि उन्होंने मानव समाज को एक ऐसी अनमोल धरोहर दी है, जो आज भी सभी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। उन्होंने रामायण की रचना कर आदर्श जीवन सत्य धर्म और कर्तव्य पालन की रहा दिखलाई। बंसल ने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन संदेश देता है कि आत्मज्ञान और भक्ति से व्यक्ति अपने जीवन की हर कठिनाई को पार कर सकता है।वही पूर्व मेयर सुभाष चावला और भगवान वाल्मिकी भवन कमेटी के अध्यक्ष हाकम सरहदी ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।और भगवान वाल्मीकि महाराज जी के बताए गए नक्शे कदमों पर चलने का आह्वान किया। बारिश के चलते मंदिर के चारों तरफ लोगो की चहल पहल थी।माथा टेकने के लिए तांता लगा रहा।मेले में पूरी भीड़ भाड़ थी।और अटूट भंडारे का भी आयोजन किया गया था।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता भूपिंदर सिंह बढ़हेडी,उतरी भारत अनुसूचित जाति/जनजाति भलाई संगठन के अध्यक्ष प्रेम शम्मी,पूर्व प्रधान महिला कांग्रेस दीपा दुबे और महासचिव मदन लाल भी उपस्थित थे।