कश्मीर में हालात हुए खराब: सिर पर नाचे आतंकी, कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद अब पुलिसवाले को घर में घुसकर गोलियों से भूना
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कश्मीर में हालात हुए खराब: सिर पर नाचे आतंकी, कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद अब पुलिसवाले को घर में घुसकर गोलियों से भूना

Terrorists Shot Policeman in Pulwama

Terrorists Shot Policeman in Pulwama

Terrorists Shot Policeman in Pulwama : कश्मीर घाटी में एक बार फिर हालात खराब होते दिख रहे हैं| यहां आतंकियों ने अपने नापाक इरादों का फन फिर उठा लिया है| बतादें कि, शुक्रवार सुबह कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने हिमाकत दिखाते हुए एक पुलिसवाले को उसके घर में ही गोलियों से भून डाला है और मौके से फरार हो गए हैं|

इधर, इस घटना के बाद जब अन्य सुरक्षाकर्मियों द्वारा पुलिसवाले को अस्पताल ले जाया गया तो इस दौरान उसकी मौत हो गई| फिलहाल, इस वारदात के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों को जवाब देने के लिए अपने स्तर की कार्रवाई शुरू कर दी है| आतंकियों द्वारा मारे गए पुलिसवाले की पहचान कश्मीर पुलिस के एक पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद के रूप में हुई है|

बीते कल ही कश्मीरी पंडित की हत्या हुई....

कश्मीर घाटी में आतंकी टारगेट किलिंग कर रहे हैं यानि लोगों को टारगेट करके मार रहे हैं| ध्यान रहे कि इससे पहले बीते कल ही बडगाम ज़िले के तहसील कार्यालय में कर्मचारी के रूप में काम कर रहे कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकी हत्या कर गए थे| राहुल भट्ट का आज अंतिम संस्कार किया गया|