Terrorist Harvinder Rinda died in Pakistan
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लारेंस के साथी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाक में मौत/हत्या

Rinda

Terrorist Harvinder Rinda died in Pakistan

Terrorist Harvinder Rinda died in Pakistan : अमृतसर। पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि रिंदा को किडनी की बीमारी थी। उसे पहले लाहौर के जिंदल अस्पताल और फिर मिलिट्री हॉस्पिटल (Military hospital) में भर्ती कराया गया। उसकी मौत ओवरडोज से कही जा रही है। खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए रिंदा की मौत की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि रिंदा को उन्होंने ही पाकिस्तान में सैट कराया था। इसके बाद वह विरोधी गैंग के लोगों के साथ मिल गया। बंबीहा गैंग ने दावा भी किया कि रिंदा ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ दिया था।

बब्बर खालसा से भी जुड़ा था रिंदा

हरविंदर रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा (Terrorist organization Babbar Khalsa) इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ था। कहा जाता है कि भारत में क्च्यढ्ढ का हैंडलर रिंदा ही था। पंजाब में टारगेट किलिंग और आतंक फैलाने के पीछे रिंदा ही था।

रिंदा को कत्ल केस में हुई थी उम्रकैद

आतंकी हरविंदर रिंदा (Terrorist Harvinder Rinda) पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। बाद में वह नांदेड़ महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया। उसे सितंबर 2011 में कत्ल के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। कई क्रिमिनल केसों में नाम सामने आने के बाद वह नेपाल के रास्ते फेक पासपोर्ट पर पाकिस्तान भाग गया। जहां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने उसे अपना गुर्गा बना लिया। वह पाकिस्तान (Pakistan) से पंजाब में लगे इंटरनेशनल बॉर्डर (international border) के जरिए ड्रोन से हथियार भेजने लगा। पंजाब में हाल ही में हुई कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था।

पुलिस को कई केसों में वांटेंड था रिंदा

पुलिस के मुताबिक हरविंदर रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर (Harvinder Rinda a history sheeter) है। वह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर रह चुका है। मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और स्नेचिंग के कई मामलों में वह पंजाब पुलिस का वांटेड है।

ये भी पढ़ें .......

 

ये भी पढ़ें .......

ये भी पढ़ें .......

 

https://www.arthparkash.com/haryana-got-another-metro-gift