बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला तीर्थयात्री की मौत; 16 घायल

बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला तीर्थयात्री की मौत; 16 घायल

Tempo Traveller overturns on Badrinath Highway

Tempo Traveller overturns on Badrinath Highway

गोपेश्वर। Tempo Traveller overturns on Badrinath Highway, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह ज्योर्तिमठ के पास 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की मौत हुई है।

गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

16 लोग घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे में गाजियाबाद की रहने वाली महिला यात्री आरती कि हादसे में मौत हो गई है। 16 लोगों को चोट आई हैं। जिनका इलाज जारी है।