हत्या या आत्महत्या… AMU के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

हत्या या आत्महत्या… AMU के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Murder or Suicide

Murder or Suicide

अलीगढ़ : Murder or Suicide: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्थित आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल के कमरे के बाहर छात्र का शव मिला. छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन थियोलॉजी का छात्र था. छात्र का नाम मोहम्मद शाकिर बताया जा रहा है. यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली समेत इंतजामिया के अन्य लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि आज सुबह लगभग 9:30 बजे हमें सूचना प्राप्त हुई कि एक छात्र का शव कमरे में मिला है. उसका नाम मोहम्मद शाकिर है. उसके पिता का नाम जाहिद अली है. छात्र लखीमपुर खीरी का रहने वाला था. वह यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन का छात्र था.

छात्र आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल में रहता था. यूनिवर्सिटी के अंदर हॉस्टल में रिपेयरिंग का काम चल रहा था. सबसे पहले मजदूरों ने छात्र का शव देखा, फिर अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी. वहीं, सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. एएमयू छात्र नेता इंजमाम उल हक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम चल पाएगा कि यह खुदकुशी है या किसी ने इसका मर्डर किया है.

अलीगढ़ सर्किल ऑफिसर अभय कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह प्रतीक हो रहा है कि छात्र मोहम्मद शाकिर ने आत्महत्या की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.