State Bank of India Jobs 2022: SBI ने इन हजारों पदों पर मांगे आवेदन, यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

State Bank of India में निकलीं बंपर नौकरियां: SBI ने इन हजारों पदों पर मांगे आवेदन, यहां देखें आधिकारिक अधिसूचना

State Bank of India Jobs 2022

State Bank of India Jobs 2022

State Bank of India Jobs 2022 : देश की सरकारी बैंकों में शीर्ष स्थान रखने वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बंपर नौकरियां निकाली हैं| बैंक ने क्लर्क के हजारों पदों पर आवेदन करने को कहा है| बतादें कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क के पद पर कुल 5008 भर्तियां कर रही है| बैंक की तरफ से इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है| जारी अधिसूचना में आवेदकों के लिए इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है|

शैक्षणिक योग्यता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ओर से जारी अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता को लेकर जो पैमाने दिए गया हैं| उनमें कहा गया है कि आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिये| इसके अलावा वह जिस क्षेत्र के लिए अप्लाई कर रहा है वहां की भाषाओं का उसे ज्ञान हो|

कब तक कर सकते हैं आवेदन

बतादें कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की इस भर्ती (State Bank of India Jobs) के लिए आवेदन 7 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है| आवेदन करने की अंतिम थिति 27 सितंबर 2022 है| आवेदक ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं| इसके लिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| बात अगर आवेदन फीस की करें तो जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 750 रूपए रखी गई है| SC और ST के लिए आवदेन फीस जीरो होगी|

यह भी पढ़ें - Jobs in Chandigarh: चंडीगढ़ में अब नौकरियां ही नौकरियां! इस विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए कैसे करें अप्लाई, कितनी होगी सैलरी

किस उम्र तक आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की इस भर्ती के लिए कम से कम 20 और ज्यादा से ज्यादा 28 साल उम्र तय की गई है| 20 साल से कम और 28 साल से ज्यादा उम्र होने पर आप आवेदन नहीं कर पाएंगे|

परीक्षा कब होगी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की इस भर्ती (SBI Jobs 2022) के लिए दो बार परीक्षा का आयोजन होगा| एक बार नवंबर में आपको प्री-परीक्षा देनी होगी और दूसरी बार दिसम्बर/जनवरी में मेन-परीक्षा देनी होगी| प्री-परीक्षा पास करने के बाद मेन-परीक्षा में फेल होने पर आप फेल माने जायेंगे|

ऐसा होगा SBI प्री-परीक्षा का सिलेबस

State Bank of India Jobs 2022
State Bank of India Jobs 2022

ऐसा होगा SBI मेन परीक्षा का सिलेबस

State Bank of India Jobs 2022
State Bank of India Jobs 2022