हरियाणा पुलिस के एसपीओ को भी मिलेगी मुफ्त बस सफर सुविधा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा पुलिस के एसपीओ को भी मिलेगी मुफ्त बस सफर सुविधा

Free Bus Travel Facility

Free Bus Travel Facility

हर माह वेतन से कटेंगे 120 रुपये
प्रदेश के 11 हजार एसपीओ को मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। Free Bus Travel Facility: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में कार्यरत एसपीओ को भी मुफ्त बस सफर की सुविधा प्रदान कर दी है। इसके लिए उनके वेतन से हर माह 120 रुपये कटेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ऐलान के बाद गृह विभाग के इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की तरफ से मंजूरी प्रदान करके परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

हरियाणा के विभिन्न जिलों में इस समय 11052 एसपीओ काम कर रहे हैं। पुलिस विभाग के रिकार्ड इन्हें स्पेशल पुलिस ऑफिसर का दर्जा प्रदान किया गया है लेकिन इनकी नौकरी नियमित नहीं होती। इसके अलावा वेतन भी बजट की स्वीकृति के अनुसार ही मिलता है। एसपीओ को पुलिस के सहयोग के लिए तैनात किया जाता है। ज्यादातर जिलों में एसपीओ को ट्रैफिक संभालने का जिम्मा दिया गया है।

एसपीओ की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हालही में संबंधित विभागों को मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते एसपीओ को डयूटी के लिए एक से दूसरे स्थान पर जाने हेतु मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। वित्त विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार जो एसपीओ मुफ्त यात्रा सुविधा लेगा उसे किसी तरह का टीए आदि नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उसके वेतन से हर माह 120 रुपये काटे जाएंगे। रोडवेज बसों में रियायती दरों पर सफर करने वाली अन्य श्रेणियों की तर्ज पर एसपीओ को भी जल्द ही ट्रैवल स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यात्रा करते समय उन्हें कार्ड को स्वैप करवाना अनिवार्य होगा। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करके गृह तथा परिवहन विभाग को सूचित कर दिया है।

यह पढ़ें:

Panchkula: नो पार्किंग जोन खड़ी गाड़ी उठाएगा नगर निगम, 500 रुपये होगा जुर्माना

Panchkula: आग में दम घुटने से 2 साल की बच्ची की मौत, मां बेहोश

उपराष्ट्रपति की घोषणा पर ज्ञान चंद गुप्ता ने जताया आभार