Speeding car runs into group of women in bihar gopalganj
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

निगाह होने से पहले ही दूल्हे की कार ने छह को रौंदा: दो लोगो की मौत !

Speeding car kills 2 women in Gopalganj Bihar

Gopalganj news:गोपालगंज जिले विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जानाकारी के अनुसार गुरुवार की रात को दूल्हे की कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में उसी समय दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं लोग चार घायल हो गए जिन्हे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा गांव से विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवनसागर टोला लक्ष्मीपुर गांव निवासी सलीम मियां की पुत्री की बारात आई हुई थी। रात 10:30 बजे उनके घर पर निकाह की रस्में चल रही थी। उसी दौरान दरवाजे के बाहर खड़ी दूल्हे की कार आगे पीछे करने के दौरान अनियंत्रित हो गई। छह लोग इस हादसे का शिकार बने।

इस घटना में आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। जबकि चार का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की चांच की और ये भी पता चला है की कार का ड्राइवर फरार है।