युद्ध स्‍तर पर जारी है ‘ऑपरेशन गंगा’, 183 भारतीयों को लेकर पहुंची विशेष फ्लाइट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

युद्ध स्‍तर पर जारी है ‘ऑपरेशन गंगा’, 183 भारतीयों को लेकर पहुंची विशेष फ्लाइट

युद्ध स्‍तर पर जारी है ‘ऑपरेशन गंगा’

युद्ध स्‍तर पर जारी है ‘ऑपरेशन गंगा’, 183 भारतीयों को लेकर पहुंची विशेष फ्लाइट

मुंबई: युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों (Ukraine-Operation Ganga) को लेकर एअर इंडिया (Air India Express) एक्सप्रेस की एक निकासी उड़ान शनिवार सुबह हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई (Mumbai) पहुंची। विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 

प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शनिवार सुबह 11 बजे 182 वयस्क यात्रियों और एक शिशु के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया और उसकी अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस 26 फरवरी से लेकर अब तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई के बीच छह निकासी उड़ानों का संचालन कर चुकी है, जिनके जरिये यूक्रेन में फंसे कुल 1,134 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 

यू्क्रेनी हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से ही बंद है। ऐसे में भारत यूक्रेन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिये अपने नागरिकों को निकाल रहा है।