गुटखे के लिए हैवान बना बेटा : बीमार मां के सामने पीट-पीटकर प‍िता की हत्‍या, ग्रामीणों ने दबोचकर पुल‍िस को सौंपा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

गुटखे के लिए हैवान बना बेटा : बीमार मां के सामने पीट-पीटकर प‍िता की हत्‍या, ग्रामीणों ने दबोचकर पुल‍िस को सौंपा

गुटखे के लिए हैवान बना बेटा : बीमार मां के सामने पीट-पीटकर प‍िता की हत्‍या

गुटखे के लिए हैवान बना बेटा : बीमार मां के सामने पीट-पीटकर प‍िता की हत्‍या, ग्रामीणों ने दबोचकर पुल‍

सीतापुर में सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम किरतापुर में गुटखा खाने का पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने आरोपी पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद गांव के लोग स्तबध हैं। पुलिस ने अस्पताल से शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

मामला थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम किरतापुर निवासी शत्रोहनलाल (50) पुत्र शिवराम रविवार की रात घर में खाना खा रहे थे। तभी बेटा अखिलेश घर पहुंचा और पिता से गुटखा पान मसाला खाने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने पान मसाला खाने के लिए पैसे देने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि पान मसाला बहुति खाते हो। कैंसर हो जाएगा इससे अखिलेश अपना आपा खो बैठा और पिता पर ताबड़तोड़ डंडे  से कई वार कर दिए।

शत्रोहन संभल नहीं पाए और वहीं चीखने चिल्लाने लगे। चीखने की आवाज सुनकर गांव वालों ने दौड़कर घायल शत्रोहन को बेटे से छुड़ाया तब तक उसकी हालत बहुत नाजुक हो चुकी थी।

गांव वालों ने घटना के संबंध में सकरन पुलिस को सूचना दी और घायल शत्रोहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।