चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी ने रंजीता मेहता को किया सम्मानित
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी ने रंजीता मेहता को किया सम्मानित

चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी ने रंजीता मेहता को किया सम्मानित

चंडीगढ़ में स्मृति ईरानी ने रंजीता मेहता को किया सम्मानित

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। बाल कल्याण के लिए उल्लेखनीय काम करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट  द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी बतौर मुख्यातिथि पहुंची थीं। इस दौरान रक्तदान रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित एवं गेस्ट आनर रंजीता मेहता रहीं। स्मृति ईरानी इस कैंप के दौरान पंजाब एवं चंडीगढ़ के संगठन मंत्री श्रीनिवासन मंत्री से रंजीता मेहता ने भेंट की। मेगा हेल्थ कैंप के दौरान देश हित फाउंडेशन के द्वारा नेत्र जांच शिविर में जाकर नेत्र जांच करवाने वाले लाभार्थियों को चश्मा वितरण किया। साथ ही एवं विभिन्न शिविरों में जाकर रंजीता मेहता ने डाक्टरों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू, अभिनव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंडीगढ़ एवं राजस्थान परिवार सेवा संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा, देशहित फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीत कुमार सिंह, हरदीप सिंह, अर्जुन अमित सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे ।