Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh| अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर 10 लाख का इनाम; फिल्म OMG 2 को लेकर बढ़ा विवाद

अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर 10 लाख का इनाम; फिल्म OMG 2 को लेकर बढ़ा विवाद, Gadar 2 के सामने औंधे मुंह गिरी

 Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh OMG 2 Vs Gadar 2

Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh OMG 2 Vs Gadar 2

Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh: फिल्म OMG 2 को लेकर विवाद बढ़ गया है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आ रहे हैं। आरोप है कि, अक्षय कुमार ने जिस हिसाब से भगवान शिव का रोल निभाया है। वह अपमानजनक है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। देश के हिन्दू संगठनों ने फिल्म के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अक्षय कुमार के पुतले भी जलाए गए हैं।

अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर 10 लाख का इनाम

विरोध का आलम यह है कि, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा तक कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के आगरा के राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने घोषणा की है कि, अगर अक्षय कुमार को कोई थप्पड़ मारेगा या थूकेगा तो उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। हिंदू परिषद का कहना है कि, अक्षय कुमार और उनकी फिल्म OMG 2 ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया है। धार्मिकता के नाम पर फिल्म में अश्लीलता दिखाई गई है।

हिंदू परिषद ने धमकी दी कि फिल्म पर अगर बैन नहीं लगा तो विरोध प्रदर्शन उग्र होगा। बता दें कि, OMG 2 में सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाया गया है जो समाज में एक टैबू की तरह है। हालांकि, फिल्म को लेकर देश भर से लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है कुछ इसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म बता रहे हैं तो हिन्दू संगठनों की तरह ही कुछ का कहना है कि ये फिल्म धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।

Gadar 2 के सामने औंधे मुंह गिरी OMG 2

11 अगस्त यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म OMG 2 की दस्तक हो चुकी है। लेकिन फिल्म को देखने में लोग कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते OMG 2 की कमाई फीकी पड़ी हुई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ के करीब ही सिमट गई। जबकि दूसरी तरफ साथ में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म Gadar 2 ने सिनेमाघरों की सीटों को फुल कर दिया। Gadar 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की बम्पर भीड़ उमड़ती दिखी। फिल्म की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ के करीब बताई जा रही है। वहीं Gadar 2 का जलवा रिलीज के दूसरे दिन भी जारी है। लोग अच्छी-ख़ासी संख्या में Gadar 2 को देखने सिनेमाघरों में पहुँच रहे हैं।

मालून रहे कि, 2001 में फिल्म गदर रिलीज हुई थी। उस वक्त भी गदर काफी सुपरहिट रही। फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी दिखाई गई थी। वहीं बंटवारे की इस कहानी में प्रेम कथा दिखाई गई थी। वहीं अब करीब दो दशक बाद गदर का सीक्वेल यानि पार्ट-2 आया है। फिल्म Gadar 2 में भारत-पाकिस्तान की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म में भारत के प्रति जो जज्बा दिखाया गया है वह रग-रग में जोश भरता है।  

वहीं फिल्म OMG 2 की बात करें तो यह फिल्म OMG की सीक्वेल है। फिल्म OMG 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ही थे। लेकिन OMG में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। जबकि OMG 2 में वह भगवान शिव का रोल कर रहे हैं। वहीं OMG में जहां अक्षय कुमार ने परेश रावल की कृष्ण के रूप में मदद की थी तो वहीं इस फिल्म में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी की भूमिका है। जहां अक्षय कुमार शिव के रूप में पंकज त्रिपाठी मदद करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल का भी अहम रोल है।

Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh
Slap Akshay Kumar And Get 10 Lakh