Sidhu on Punjab Congress CM Face
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंजाब: Sidhu ने तो Congress को असहज कर दिया... Rahul Gandhi सीएम फेस का ऐलान करते, इससे पहले दिया बड़ा बयान

Sidhu on Punjab Congress CM Face

Punjab Congress CM Face : पंजाब कांग्रेस के अंदर की कहानी अब सीएम फेस पर जा अटकी है| कांग्रेस आलाकमान को भी कन्फूयजन हो रही है कि आखिर किसे पंजाब के सीएम फेस के लिए आगे किया जाये? क्योंकि इस रास्ते में दो दावेदार एकदम तैयार खड़े हैं| एक तो मौजूदा सीएम चन्नी और दूजे सिद्धू| अगर सिद्धू की बात करें तो वह सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी में पूरा जोर लगा रहे हैं| सिद्धू द्वारा की जा रही बयानबाजी में उनके सीएम बनने की इच्छा साफ झलख रही है|

सिद्धू की बयानबाजी ऐसी है कि जिससे शायद कांग्रेस को भी असहज होना पड़ जाता है| अभी हाल ही में सिद्धू का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस आलाकमान को अपना तीखा सन्देश दिया था| सिद्धू ने कहा था कि शीर्ष पर बैठे लोग पंजाब में एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके। वहीं, अब सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच एक और बड़ा बयान दिया है जो कि शायद सिद्धू का कांग्रेस आलाकमान को एक सन्देश है|

यह पढ़ें - सिद्धू का बयान - शीर्ष पर बैठे लोग पंजाब में कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी धुन पर नाच सके ....

अब क्या कहा सिद्धू ने?

बतादें कि, कांग्रेस आलाकमान पंजाब के सीएम फेस को लेकर भले ही कन्फ्यूज हो लेकिन आलाकमान ने अब CM फेस की घोषणा का मन बना लिया है| 6 फरवरी को कांग्रेस की तरफ से पंजाब के सीएम फेस की घोषणा होने जा रही है| लेकिन इससे पहले की घोषणा हो, सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस आलाकमान तक इशारों-इशारों में अपना संदेश पहुंचा दिया है| सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री (Punjab Congress CM Face) तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे। लेकिन इस बात पर कोई विचार ही नहीं कर रहा है|

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'सीएम कौन होगा यह पंजाब को तय करना है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि सीएम तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे। मगर कोई भी 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।'

'मेरा पंजाब मॉडल बच्चों, युवाओं के लिए'....

सिद्धू ने आगे कहा, 'क्या नवजोत सिंह सिद्धू मुद्दों की राजनीति से भटक गए हैं? क्या सिद्धू नीतियों से भटक गए? क्या सिद्धू ने बजट आवंटन में चूक की? क्या सिद्धू ने अपना व्यापार या शराब की दुकान खोली है? मेरा पंजाब मॉडल राज्य के बच्चों, युवाओं और लोगों का जीवन बदलने के लिए है।'

60 विधायकों की बात....

सिद्धू की इस तरह की बयानबाजी के भले ही कई मतलब हो सकते हैं लेकिन समझ यही आता है कि वह यह कहना चाह रहे हैं कि उनके चेहरे पर जब चुनाव लड़ा जायेगा तब ही पंजाब में कांग्रेस के 60 उम्मीदवार विधायक बन सकेंगे|