Sidhu Moose Wala New Song 2023 Mera Na: मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का तीसरा गाना रिलीज, YouTube पर आते ही छा गया

मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का तीसरा गाना रिलीज, VIDEO; YouTube पर आते ही छा गया, मिनटों में मिलियन व्यूज आए

Sidhu Moose Wala New Song 2023 Mera Na

Sidhu Moose Wala New Song 2023: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना अब रीलीज हुआ है। सिद्धू की मौत के बाद यह उनका तीसरा गाना है। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के दो और गाने रीलीज किए जा चुके हैं। जिसमें एक गाने पर रोक लगा दी गई थी। सिद्धू का यह गाना चर्चित और विवादित SYL मुद्दे पर था।

फिलहाल, सिद्धू मूसेवाला का अब जो नया गाना रिलीज हुआ है। उसका टाइटल 'Mera Na' यानि मेरा नाम है। सिद्धू मूसेवाला का यह नया गाना शुक्रवार सुबह उनके ऑफिसियल YouTube चैनल पर रिलीज किया गया। गाना रीलीज होते ही मिनटों पर उसपर  मिलियन व्यूज आ गए। यानि सिद्धू का नया गाना आते ही छा गए। उनके चाहने वालों ने उन्हें खूब प्यार दिया।

गानों के जरिए हमेशा जिन्दा रहेगें सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन वह अपने गानों के जरिए अपने चाहने वालों के बीच हमेशा जिन्दा रहेगें। उनके गाने उनके होने का एहसास कराते रहेंगे। बताते हैं कि, जाने से पहले सिद्धू ने अपनी आवाज में कुछ गाने रिकॉर्ड किए थे। जिन्हें उन्हें ही रिलीज करना था। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।

Sidhu Moose Wala New Song 2023
Sidhu Moose Wala New Song 2023

 

नवंबर 2022 में आया था सिद्धू का 'Vaar' सॉन्ग

बतादें कि, इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 'Vaar' सॉन्ग रिलीज किया गया था। यह गाना अभी भी सिद्धू के ऑफिसियल Youtube चैनल पर देखा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले 23 जून 2022 को रिलीज हुआ सिद्धू का SYL Song आपको उनके यूट्यूब चैनल पर नहीं मिलेगा। दरअसल, SYL यानि 'सतलुज यमुना लिंक' पानी। SYL पंजाब-हरियाणा का बेहद गर्म और बड़ा मुद्दा है। जिसपर सिद्धू मूसेवाला गाना बना गए थे। लेकिन गाने के बोल ऐसे थे कि इस मुद्दे पर और आग भड़क सकती थी। इसलिए इसे Youtube से हटा दिया गया था।

29 मई को गैंग्सटर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

ध्यान रहे कि, 29 मई को 28 साल के सिद्धू मूसेवाला (Punjab Famous Singer Sidhu Moose Wala) की पंजाब के मानसा जिले के जवाहर गांव के नजदीक हत्या कर दी गई थी। कारों में सवार होकर आए लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी-छलनी कर डाला था। सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर साइड और सामने से कई राउंड फायर किए गए थे। स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने सिद्धू को सीट से हिलने तक का मौका नहीं दिया। सिद्धू सीट पर बैठे के बैठे रह गए। फिलहाल, सिद्धू के आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं, दो को तो पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर ढेर कर दिया था।

 Sidhu Moose Wala Murder
 Sidhu Moose Wala Murder

 

यह भी पढ़ें - सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब Punjab के नामी सिंगर गैरी संधू क्यों मांग रहे हैं माफी? देखिये पूरा माजरा