मौत ने जन्मदिन भी न मनाने दिया: आज है सिद्धू मूसेवाला का Birthday, पर अब केक काटने वाला कभी न लौटेगा... सिंगर ने यह गाना लिखकर की थी करियर की शुरुवात

मौत ने जन्मदिन भी न मनाने दिया: आज है सिद्धू मूसेवाला का Birthday, पर अब केक काटने वाला कभी न लौटेगा... सिंगर ने यह गाना लिखकर की थी करियर की शुरुवात

Sidhu Moose Wala Birthday

Sidhu Moose Wala Birthday

Sidhu Moose Wala Birthday : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मौत ने जन्मदिन मनाने तक का मौका न दिया| दरअसल, 29 मई को जान से मारे गए सिद्धू मूसेवाला का आज 11 जून को जन्मदिन है| सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था| सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था|

पर अब केक काटने वाला कभी न लौटेगा...

फिलहाल, सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन तो है लेकिन इस बार जन्मदिन पर सिद्धू मूसेवाला की मौजूदगी नहीं है और अफसोस की आगे भी कभी न होगी| सिद्धू मूसेवाला अब एक ऐसी दुनिया में जा चुके हैं जहां से वह अब कभी लौटकर नहीं आएंगे|

वहीं, भले ही सिद्धू मूसेवाला अब कभी नहीं लौटें लेकिन उनके जन्मदिन पर उनका परिवार उनके अन्य चाहने वाले उन्हें बहुत याद कर रहे हैं| खासकर, सिद्धू के मां-बाप को आज उनके जन्मदिन पर उनकी बहुत याद आ रही है| सिद्धू के मां-बाप आज सिद्धू के एक-एक जीवित पल को याद कर रहे हैं| कोई पूछे उस मां से जिसने सिद्धू को आज की तारीख में जन्म दिया था और आज उसी तारीख में उसी बेटे की मौत का दर्द मना रही है|

सिंगर ने यह गाना लिखकर की थी करियर की शुरुवात....

बतादें कि, सिद्धू मूसेवाला को गाने लिखने का शौक अपनी पढ़ाई के समय से लग गया था| 2016 में सिद्धू मूसेवाला ने अपने करियर का पहला गाना लिखा| जिसका नाम था "लाइसेंस"| यह गाना सिंगर निंजा द्वारा गाया गया| इसके बाद फिर सिद्धू आगे बढ़ते चले गए| उन्होंने कई गाने लिखे और गाये भी| इसके अलावा सिद्धू आगे चलकर हिट तब हुए, उनकी तरफ लोगों का ध्यान तब ज्यादा गया| जब 2017 में उनका 'सो हाई' गाना रिलीज हुआ| सिद्धू के इस गाने ने तहलका मचा दिया| इसके बाद सिद्धू के गाने बड़े पैमाने पर सुने जाने लगे|

सिद्धू का "लाइसेंस" गाना ....

 

सिद्धू के कुछ हिट गाने ....

 

28 साल की उम्र में हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या  ....

ज्ञात रहे कि, 29 मई को 28 साल के सिद्धू मूसेवाला (Punjab Famous Singer Sidhu Moose Wala) की मानसा जिले के जवाहर गांव के नजदीक हत्या कर दी गई थी| कारों में सवार होकर आये बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी-छलनी कर डाला था| बदमाशों ने सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पर साइड और सामने से कई राउंड फायर किये थे| स्थिति का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बदमाशों ने सिद्धू को सीट से हिलने तक का मौका नहीं दिया| सिद्धू सीट पर बैठे के बैठे रह गए|

सिद्धू मूसेवाला के साथ जिस वक्त यह वारदात घटी उस वक्त शाम का समय था और वह अपने घर से थार गाड़ी में सवार होकर घूमने निकले थे| सिद्धू मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग और मौजूद थे| जिन्हें भी गोलियां लगीं लेकिन इनकी जान बच गई| घायल अवस्था में इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया| सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है| लारेंस बिश्नोई गैंग के कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है|