Shubman Gill and Gurnoor
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शुभमन गिल के शतक और गुरनूर बराड़ की उपलब्धि पर पीसीए ने किया अभिनंदन

pp

Shubman Gill and Gurnoor

पीसीए के न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के युवा क्रिकेट सितारों को सम्मानित करने का विशेष अवसर देखने को मिला। पीसीए के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और हाल ही में टीम इंडिया में चयनित गुरनूर बराड़ को सम्मानित किया। इस समारोह में दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता भी उपस्थित रहे।                                                             

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल तथा टीम इंडिया के नए सदस्य गुरनूर बराड़ को सम्मानित करते हुए मीत हेयर ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान द्वारा लगाए गए शानदार शतक की सराहना की।

मीत हेयर ने गुरनूर बराड़ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह युवा खिलाड़ी क्रिकेट मैदान पर अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इससे पहले, पीसीए की उपलब्धियों में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पारंपरिक घंटी बजाकर भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच का शुभारंभ किया तथा न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के टेस्ट स्थल के रूप में समर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि न्यू चंडीगढ़ पंजाब का तीसरा और भारत का 31वां टेस्ट क्रिकेट स्थल बन गया है।