शाहिद कपूर पैसे खर्च करने से पहले लेते हैं मीरा राजपूत से परमिशन, फैमिली मैन बनने के बाद ऐसे बदली एक्टर की जिंदगी
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

शाहिद कपूर पैसे खर्च करने से पहले लेते हैं मीरा राजपूत से परमिशन, फैमिली मैन बनने के बाद ऐसे बदली एक्टर की जिंदगी

शाहिद कपूर पैसे खर्च करने से पहले लेते हैं मीरा राजपूत से परमिशन

शाहिद कपूर पैसे खर्च करने से पहले लेते हैं मीरा राजपूत से परमिशन, फैमिली मैन बनने के बाद ऐसे बदली एक

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जर्सी (Jersey)’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जर्सी को दर्शकों से खूब तारीफें मिल रही हैं. हालांकि KGF2 के चलते इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जरूर प्रभावित हुआ है. शाहिद कपूर की जर्सी अप्रैल 22 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) फीमेल लीड रोल में हैं. वहीं शाहिद के पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर (Pankaj Kapur) भी महत्वपूर्ण रोल में हैं. इस बीच शाहिद कपूर ने शादी के बाद की अपनी जिंदगी पर बात की है.

शाहिद कपूर का कहना है कि जब से उनकी शादी हुई है, पैसे खर्च करने सहित उनकी कई आदतों में बदलाव आया है. अभिनेता ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि क्योंकि अब अब उनका परिवार है. उनकी बीवी है, बच्चे हैं इसलिए उन्होंने बु्द्धिमानी से काम करना शुरू कर दिया है. वह अब पैसे सोच समझकर खर्च करते हैं. यही नहीं, वह पैसे खर्च करने से पहले मीरा से पूछते भी हैं.

शाहिद ने अपने खर्चीली आदतों के बारे में बात करते हुए कहा- ‘पहले ऑल आउट हो जाता था, मगर अब नहीं. मैं अब एक फैमिली मैन हूं. मेरे बच्चे हैं, बीवी है. परमिशन लेनी पड़ती है. सोचना पड़ता है. हां, मैंने अपने बॉयस ट्रिप के लिए उससे परमिशन नहीं ली. मुझे लगता है कि ये मेरा अधिकार है. क्योंकि हर लड़के को कभी-कभी ट्रिप का अधिकार होता है.’

बता दें, शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी. जिनसे उनके दो बच्चे जैन कपूर और मीशा कपूर हैं. शाहिद अपने बच्चों की झलक अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. शाहिद ही नहीं, मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. भले ही मीरा ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की कमी नहीं है.