Shahi Imam Punjab addressed Muslims in Jama Masjid Ludhiana
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

धर्म इंसान को जोडऩे की बात करता है तोडऩे की बात नहीं : शाही इमाम पंजाब

लुधियाना जामा मस्जिद से खत्म कुराने पाक के प्रोग्राम में मुसलमानों को संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी

पवित्र कुरान विश्व भर के इंसानों के लिए रहमत का पैगाम है

लुधियाना 19 अप्रैल 2023: (कार्तिका सिंह/ अर्थ प्रकाश) ::
बीती रात जामा मस्जिद लुधियाना में खत्म कुरान पाक के मौके पर मुसलमानों को संबोधन करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना एक इंकलाबी इबादत है, यह जहां इंसान को बुराईयां त्याग कर अच्छाइयों की ओर प्रेरित करता है वहीं यह पवित्र महीना कुरान शरीफ के नाजिल होने का भी है, इस महीने में अल्लाह ने अपनी यह किताब आखरी नबी हजरत मुहम्मद साहिब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर नाजिल फरमाई। शाही इमाम ने कहा कि पवित्र कुरान विश्व भर के इंसानों के लिए रहमत का पैगाम है, उन्होंने कहा कि दुनिया में कुरान शरीफ  आने के बाद इंसानों में बराबरी आनी शुरू हुई। अमीर-गरीब, गोरे-काले और छुआ-छूत का खात्मा हुआ। शाही इमाम मौलाना उसमान ने कहा कि अल्लाह ने कुरान शरीफ में अपने बंदों को कह दिया है कि वह इंसानियत की सेवा को सबसे बड़ी इबादत समझें। शाही इमाम ने कहा कि मुसलमानों ने रमजान के इस पवित्र महीने में कुरान पाक सुनकर उस अजीम रिवायत को कायम रखा, जो कि शरीयत का हिस्सा है। शाही इमाम ने कहा कि हमें अपने गुनाहों को त्यागना होगा, अपने दिल को साफ  रखना होगा, नफरतों को खत्म करना होगा, गरीबों का साथ देना होगा और मां-बाप की सेवा करते हुए समाज के प्रति वफादारी दिखानी होगी। शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि कुरान शरीफ को तजुर्मे (अर्थ) के साथ पढऩा चाहिए ताकि आप यह समझ सके की इलाही पैगाम आपको किस तरह सीधे रास्ते पर चलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में विभिन्न धर्मो को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है जब हम किसी भी धर्म की किताब और उसकी शिक्षाओं को करीब से देखेंगे तो यह बात सामने आएगी कि धर्म इंसान को जोडऩे की बात करता है तोडऩे की बात नहीं करता। खत्म कुरान के मौके पर जामा मस्जिद लुधियाना में शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं की ओर से देश भर में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ भी करवाई गई।