Sensex fell 172 points in early business nifty also weak
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 172 अंक टूटा, निफ्टी में भी आई गिरावट

Sensex fell 172 points in early business nifty also weak

Sensex fell 172 points in early business nifty also weak

मुंबई :  पिछले कुछ सत्रों में शेयर बाजारों में तेजी के दौरान निवेशकों द्वारा मुनाफा कमाने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 171.62 अंक गिरकर 66,925.82 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.6 अंक की गिरावट के साथ 19,784.55 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले नुकसान में रहीं।

दूसरी ओर, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,165.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 79.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में रहे।