Scorpion Bites Woman in Flight: फ्लाइट में घूम रहे बिच्छू... महिला को काटा, एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया

अब यही होना बाकी था! फ्लाइट में घूम रहे बिच्छू... महिला को काटा, एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया

  Scorpion Bites Woman in Air India Flight

Scorpion Bites Woman in Air India Flight

Scorpion Bites Woman in Flight: जंगल-जमीन छोड़िए जनाब, अब तो हवा में भी सांप-बिच्छू घूम रहे हैं। और सिर्फ घूम ही नहीं रहे बल्कि काट भी रहे हैं। दरअसल, आसमान में हवा के बीच उड़ान भर रही एक फ्लाइट में एक महिला को बिच्छू के काटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि, एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट (AI 630) में महिला सवार थी। फ्लाइट नागपुर से मुंबई के लिए उड़ान भर चुकी थी। लेकिन इस बीच महिला के साथ वो घटना हो गई जिसका अंदाजा न तो महिला को था और न ही और लोगों को।

फ्लाइट में महिला को अचानक से एक बिच्छू ने काट लिया। वहीं फ्लाइट के अंदर महिला के साथ इस प्रकार की घटना से खलबली मच गई और तत्काल मुंबई एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर अलर्ट भेजा गया कि एक डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ को तैयार रखा जाए। फ्लाइट लैंडिंग की जगह ही मडिकल स्टाफ मौजूद रहे। ताकि महिला को फटाफट इलाज दिया जा सके।

एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट तो फौरन शुरू हुआ इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो तत्काल प्रभाव से महिला का मेडिकल चेकअप किया गया और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, महिला की स्थिति ज्यादा खराब न होने के चलते जरुरी इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इधर, एयर इंडिया ने इस पूरी घटना पर खेद जताया है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जो दुर्लभ भी थी। हमारी एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया। फ्लाइट लैंड करने के बाद महिला यात्री को फौरन इलाज दिया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज तक सभी तरह की मदद दी। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने फ्लाइट की व्यापक जांच की है। फ्लाइट में कीड़ों को मारने वाली जब गैस छोड़ी गई।

बतादें कि, इससे पहले एक छोटी जीवित चिड़िया गल्फ-इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में पिछले साल जुलाई में दिखाई दी थी। पिछले दिसंबर में ही एक भारतीय कैरियर के फ्लाइट कार्गो में सांप भी मिला था। प्लेन कालीकट से दुबई के रास्ते पर था। वहीं चूहे तो कई बार फ्लाइट में देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें-  दुबई से दिल्ली आ रहे प्लेन में पायलट का कारनामा; गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में ले आया, होटल का रूम समझ बैठा, जोखिम की सारी हदें कीं पार

 

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में न्यूड हुई महिला; सरेआम कपड़े उतारे, क्रू मेंबर्स से मारपीट की, हवा में चल रहा था हाईवोल्टेज ड्रामा