Woman Half Naked in Vistara Flight: फ्लाइट में न्यूड हुई महिला; सरेआम कपड़े उतारे, क्रू मेंबर्स से मारपीट की

फ्लाइट में न्यूड हुई महिला; सरेआम कपड़े उतारे, क्रू मेंबर्स से मारपीट की, हवा में चल रहा था हाईवोल्टेज ड्रामा

 Woman Half Naked in Vistara Flight

Woman Half Naked in Vistara Flight

Woman Half Naked in Vistara Flight: इंसान की हरकतें अब समझ से परे होती जा रहीं हैं और इन हरकतों को देखकर लगता है कि इंसान ने अब सोचने-समझने की क्षमता खो दी है। हैरानी तब और होती है जब महिलाएं अपनी इज्जत पर अपने ही हाथों से शर्म का दाग लगाते नजर आती हैं। दरअसल, खबर विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) की एक फ्लाइट से है। जहां एक महिला ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से बदतमीजी करने के साथ उनसे मारपीट की। यहां तक कि इस दौरान महिला ने सरेआम अपने कपड़े भी उतार दिए। बताते हैं कि, महिला अर्धनग्न होकर फ्लाइट के गलियारे में घूमी।

यह पढ़ें- फ्लाइट में फाइट, VIDEO; हवा में था प्लेन और अंदर मची थी दे दनादन, सहम गईं एयर होस्टेस

अबू धाबी से मुंबई आ रही थी फ्लाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्तारा एयरलाइन की जिस फ्लाइट में महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह फ्लाइट अबू धाबी (Abu Dhabi) से मुंबई (Mumbai) आ रही थी। फ्लाइट हवा में थी और महिला का हंगामा चालू था। हंगामा करने वाली यह महिला इटालियन बताई जा रही है। महिला की पहचान 45 वर्षीय पाओला के रूप में हुई है। महिला के नशे में धुत होने की बात भी सामने आई है। इधर फ्लाइट के मुंबई लैंड होते ही क्रू मेंबर्स ने महिला को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया था। जहां मुंबई पुलिस ने महिला के कृत्य पर बनती धाराएं लगाकर आगे की कार्रवाई की। महिला को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, महिला को चेतावनी देते हुए जमानत दे दी गई है।

महिला का हंगामा कहां से शुरू हुआ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला फ्लाइट की इकॉनोमी क्लास में सफर कर रही थी लेकिन इस बीच वह अचानक बिजनेस क्लास में बैठने की जिद करने लगी। जिस पर जब क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई और उसे अपनी ही जगह बैठने को कहा तो इस दौरान महिला चिल्लाने लगी और अभद्रता दिखाने लगी।

क्रू मेंबर्स के काफी समझाने की कोशिश के बावजूद महिला ने अपना गलत व्यवहार नहीं बदला। बल्कि इस दौरान उसने क्रू के सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट की। वहीं जब महिला के दुर्व्यवहार को देख उसे काबू करने की कोशिश की गई तो इस बीच उसने अपने आधे कपड़े उतार दिए और अर्धनग्न होकर फ्लाइट के गलियारे में इधर-उधर चलने लगी। जिसे देखते हुए क्रू मेंबर्स के साथ-साथ मौके पर मौजूद अन्य यात्री भी असहज हो गए।

फ्लाइट में पेशाब कांड भी हो चुका

हम समझते हैं कि, फ्लाइट में जो लोग सफर करते हैं वो बहुत पढ़े-लिखे और काफी सभ्य होते होंगे। लेकिन पढ़े लिखे होने का मतलब सभ्य होना कतई नहीं है। यानि जरुरी नहीं कि जो व्यक्ति पढ़ा-लिखा हो वो सभ्य भी हो। ध्यान रहे कि, इससे पहले फ्लाइट में पेशाब कांड भी हो चुका है। जहां एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। ये दोनों यात्री बिजनेस क्लास में मौजूद थे। पेशाब करने वाले इस यात्री पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

यह पढ़ें- फ्लाइट में शख्स ने महिला पर पेशाब किया; दिल्ली आ रही थी, वो उठा और फिर... जानिए पूरा मामला