चंडीगढ़ में स्कूल 7 सितंबर तक बंद; कई इलाकों में जलभराव, बारिश से सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Schools in Chandigarh closed till September 7; Waterlogging in many areas, Sukhna Lake
Schools in Chandigarh closed till September 7: चंडीगढ़ में तेज बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर 1162 फीट तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से ऊपर है। सुबह 7 बजे से ही फ्लड गेट खोल दिए गए।
मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीब दास में एक घर की दीवार गिर गई। पास खड़ी कार पर ईंटें गिरीं। सेक्टर 22/20 की सड़क पर CTU बस पर पेड़ गिरा। बस में सवार लोग सुरक्षित हैं।
सुखना लेक से पानी छोड़ने से बापूधाम के पीछे के पुल पर पानी बह रहा है। प्रशासन ने इस पुल को बंद कर दिया है। जलभराव के कारण कई मार्गों पर यातायात प्रभावित है। इनमें दक्षिण मार्ग, ISBT-43 के पीछे की सड़क, मक्खन माजरा और कई सेक्टर शामिल हैं।
जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने आदेश जारी किया है। किसी भी व्यक्ति या पालतू पशु को तालाब, नाले, चोए, झील में जाने की मनाही है। सुखना चोए और पटियाला की राव समेत कई जलधाराएं उफान पर हैं। तैरना, नहाना या मछली पकड़ना खतरनाक हो सकता है।