school timings in Haryana from tomorrow:हरियाणा में कल से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव: अब इस समय से इस समय तक लगेगी क्लास

हरियाणा में कल से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव: अब इस समय से इस समय तक लगेगी क्लास

undefined

Major change in school timings in Haryana from tomorrow:

school timings in Haryana from tomorrow: हरियाणा में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में 15 नवंबर से बदलाव किया जाएगा। अब सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है।

पहले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि इन निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए भी समय सारणी में बदलाव किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। पहले पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होती थी।

नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में भी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालयों के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी अभिभावक या विद्यार्थी से शिकायत मिलती है, या निरीक्षण के दौरान कोई स्कूल आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

इस बीच, जींद जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर प्राथमिक कक्षाओं के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई के आदेश जारी किए हैं।