SC Sets Up 6 Member Committee For Adani-Hindenburg Case
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन; देखें क्या किया? गौतम बोले- सत्य जीतेगा

SC Sets Up 6 Member Committee For Adani-Hindenburg Case

SC Sets Up 6 Member Committee For Adani-Hindenburg Case

SC Sets Up 6 Member Committee For Adani-Hindenburg Case: गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की बेहद चर्चा है। इस रिपोर्ट को लेकर अडानी दुनियाभर में घिरे हुए हैं। यहां तक कि देश में कांग्रेस दल सहित अन्य विपक्षी दल के नेता इस पूरे मुद्दे पर भाजपा को भी घेर रहे हैं। हाल ही में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी को लेकर पीएम मोदी और भाजपा पर कई सवाल उठाए थे। फिलहाल अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मुद्दे पर एक्शन के साथ जांच खोल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुनवाई करते हुए पूर्व न्यायाधीश ए एम सप्रे की अगुवाई में विशेषज्ञों की 6 सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया है।

यह समिति पूरे मुद्दे पर सभी आरोपों की जांच करेगी और सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने में रिपोर्ट मांगी है। वहीं कोर्ट ने सेक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) को भी जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सेबी जांच समिति की जांच में निष्पक्ष रूप से पूरा सहयोग करे। सेबी भारत में शेयर बाजार की नियामक संस्था है।

यह पढ़ें- Adani Song सुना आपने? गौतम अडानी पर लॉन्च यह गाना जमकर वायरल हो रहा, सुनिए जरा

गौतम अडानी बोले- सत्य जीतेगा

इधर, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का गौतम अडानी ने स्वागत किया है। गौतम अडानी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अडानी ग्रुप सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता है। यह फैसला समयबद्ध तरीके से मुद्दे में अंतिम रूप लाएगा। सत्य की जीत होगी।

Adani-Hindenburg Report
Adani-Hindenburg Report

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में क्या?

बतादें कि, अमेरिका की Hindenburg Research नाम की इस कंपनी ने गौतम अडानी की दुनिया हिलाकर रख दी है। अचानक कुछ ऐसा भी होगा... गौतम अडानी ने शायद सोचा नहीं होगा। दरअसल, अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की दौलत-शोहरत गोते पर गोते खा रही है। अडानी ग्रुप (Adani Group) मार्केट में भारी गिरावट झेल रहा है। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयरों की बुरी हालत है। गौतम अडानी को शेयर बाजार में अबतक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। आलम यह है कि, गौतम अडानी मार्केट से अपने कदम पीछे लेने को मजबूर हैं।

दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) के बारे में निगेटिव रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अडानी ग्रुप निवेशकों के साथ धोखधड़ी कर रहा है. साथ ही रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज और लेनदेन को भी उजागर किया गया है। हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च की इस रिपोर्ट को अडानी ग्रुप ने झूठ का पुलिंदा बताया है। अडानी ग्रुप का कहना है कि, बदनाम करने की साजिश की जा रही है। बताते हैं कि, हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा इससे पहले इसी तरह कई और नामी ग्रुपों की भी लंका लगाई जा चुकी है।