Gautam Adani Song Viral: गौतम अडानी पर लॉन्च यह गाना जमकर वायरल हो रहा, सुनिए जरा

Adani Song सुना आपने? गौतम अडानी पर लॉन्च यह गाना जमकर वायरल हो रहा, सुनिए जरा

Gautam Adani Song Viral

Gautam Adani Song Viral

Gautam Adani Song Viral: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद दुनियाभर में घिरे गौतम अडानी पर एक गाना लॉन्च हुआ है। अडानी पर लॉन्च यह गाना 2 मिनट 20 सेकेंड का है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में गौतम अडानी के समर्थन का राग गाया गया है। अडानी की कहानी और उनकी तरक्की का जिक्र किया गया है।

गाने में बताया गया है कि कैसे गौतम अडानी एक साधारण सी चॉल से निकले और उन्होंने वारेन बफेट और बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया। गाने में भारत की भी बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि, भारत की तरक्की दुश्मन देशों को खलती है। इसलिए जब भारत के बेटे अडानी ने भारत का मान बढ़ाया तो उसे बदनाम करने के लिए दुनिया ने चालें चल दीं।

बतादें कि, गाने में गौतम अडानी की हिम्मत की भी दाद दी गई है। गाने में कहा गया है कि, दुनिया ने भारत के बेटे पर बंदूकें तानी हैं ... पर तूफानों से तू न डरता, तेरा नाम अडानी है।


अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में क्या?

बतादें कि, अमेरिका की Hindenburg Research नाम की इस कंपनी ने गौतम अडानी की दुनिया हिलाकर रख दी है। अचानक कुछ ऐसा भी होगा... गौतम अडानी ने शायद सोचा नहीं होगा। दरअसल, अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की दौलत-शोहरत गोते पर गोते खा रही है। अडानी ग्रुप (Adani Group) मार्केट में भारी गिरावट झेल रहा है। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयरों की बुरी हालत है। गौतम अडानी को शेयर बाजार में अबतक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। आलम यह है कि, गौतम अडानी मार्केट से अपने कदम पीछे लेने को मजबूर हैं।

दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) के बारे में निगेटिव रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अडानी ग्रुप निवेशकों के साथ धोखधड़ी कर रहा है. साथ ही रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज और लेनदेन को भी उजागर किया गया है। हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च की इस रिपोर्ट को अडानी ग्रुप ने झूठ का पुलिंदा बताया है। अडानी ग्रुप का कहना है कि, बदनाम करने की साजिश की जा रही है। बताते हैं कि, हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा इससे पहले इसी तरह कई और नामी ग्रुपों की भी लंका लगाई जा चुकी है।