सावन का पहला सोमवार: आज कुछ ऐसे तैयार हुए हैं बाबा महाकालेश्वर, 12 ज्योतिर्लिंगों में इन ज्योतिर्लिंगों का भी देखिये श्रृंगार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सावन का पहला सोमवार: आज कुछ ऐसे तैयार हुए हैं बाबा महाकालेश्वर, 12 ज्योतिर्लिंगों में इन ज्योतिर्लिंगों का भी देखिये श्रृंगार

Sawan Pahla Somwar 2022

Sawan Pahla Somwar 2022

Sawan Pahla Somwar 2022 : आप सभी इस बात से परिचित ही हैं कि इन दिनों सावन (Sawan) का महीना (Month) चल रहा है| जो कि बाबा भोलेनाथ को समर्पित है| सावन शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है|

वहीं, सावन में सोमवार का काफी विशेष महत्व है और आज 18 जुलाई 2022 को पहला सावन सोमवार (Sawan Pahla Somwar 2022) है| देश भर के शिव मंदिरों, 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है| शिव जी की विशेष पूजा की जा रही है| रुद्राभिषेक किया जा रहा है|

दरअसल, यह मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं एवं शिव जी कृपा दृष्टि पर आप पर सदैव बनी रहती है|

घर पर खुद कर रहे हैं पूजा तो कैसे करें...

वैसे तो भोलेनाथ को कुछ नहीं चाहिए| उनको बस आपका प्रेम और भक्ति भाव चाहिए| भोलेनाथ सिर्फ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं| लेकिन शिव जी की शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक का खास महत्व माना गया है|

शिव जी की पूजा में ये चीजें अवश्य अर्पित की जाती हैं| इसलिए सावन सोमवार के दिन सुबह जल्‍दी स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें| व्रत रख रहें हैं तो बहुत अच्‍छा है| आप जब घर में शिव जी पूजा करने बैठें या मंदिर जाकर करें तो आप सबसे पहले 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं| फिर भगवान शिव का जलाभिषेक करें|

इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक करें| और बाद में फिर से भगवान शिव का जलाभिषेक करें और इसके बाद उनपर सफेद चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेल पत्र, धतूरा, सुपारी आदि चढ़ाएं| शमी के पत्‍ते भी चढ़ाएं| भोलेनाथ को फल-मिठाइयों का भोग लगाएं और आखिर पूजा खत्म होने पर उनकी आरती जरूर करें|

12 ज्योतिर्लिंगों में इन ज्योतिर्लिंगों का भी देखिये श्रृंगार ...


महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ...

Sawan Pahla Somwar 2022
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
Sawan Pahla Somwar 2022
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग...

Sawan Pahla Somwar 2022
श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग...

Sawan Pahla Somwar 2022
श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग...

Sawan Pahla Somwar 2022
श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

ॐकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ...

Sawan Pahla Somwar 2022
श्री ॐकारेश्वर ज्योतिर्लिंग