सलमान खान पर बड़ी खबर: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बोला झूठ! हत्या की धमकी के पीछे गुर्गों की साजिश हुई बेनकाब
BREAKING

सलमान खान पर बड़ी खबर: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बोला झूठ! हत्या की धमकी के पीछे गुर्गों की साजिश हुई बेनकाब

Saurabh Mahakal statements in Salman Khan death threat

Saurabh Mahakal statements in Salman Khan death threat

Salman Khan News : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला बेहद चर्चा में बना हुआ है| मुंबई पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है| इस धमकी के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन माना गया है और यही कारण है कि हाल ही में मुंबई पुलिस की एक टीम लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताक्ष करने दिल्ली भी पहुंची हुई थी| लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है| वहीं, मुंबई पुलिस की टीम से पहले दिल्ली पुलिस धमकी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताक्ष कर चुकी थी| तब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि इस मामले में उसका कोई हाथ नहीं है और उसे नहीं पता कि वह पत्र किसने जारी किया है| यानि सलमान खान को धमकी दिए जाने के मामले में लॉरेंस साफ मुकर गया था| मगर अब मुंबई पुलिस ने सारी साजिश को बेनकाब कर दिया है|

यह पढ़ें - सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद यह क्या हो रहा? चंडीगढ़ के GMCH-32 में युवक की गई जान, सिंगर का जबरा फैन था, आत्महत्या जैसा कदम उठाया

राजस्थान से तीन गुर्गे पहुंचे मुंबई...

मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे राजस्थान के जालोर से मुंबई पहुंचे थे| इन्होंने यहां रेकी करते हुए सलमान खान के पिता को धमकी भरा पत्र छोड़ा और साथ ही यहां गैंगस्टर सौरभ महाकाल से मुलाकात की| सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सौरभ महाकाल का नाम आ रहा है| इस समय सौरभ महाकाल मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है| सौरभ महाकाल ने ही मुंबई पुलिस की पूछताक्ष में यह सब कुछ कबूला है| सौरभ महाकाल ने विक्रम बराड़ नाम के एक शख्स भी नाम लिया है जो कि सलमान खान को धमकी देने के मामले में शामिल है| विक्रम बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का ख़ास सहयोगी है| बतादें कि, सौरभ महाकाल के गिरफ्त में आने से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की और भी कई बातें आगे सामने आ सकती हैं|

पत्र कैसे मिला था?

बताते हैं कि, सलमान खान के पिता सलीम खान जब बीते रविवार सुबह जॉगिंग पर निकले हुए थे तभी उन्हें एक लेटर मिला| जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई| जिसके बाद सलीम खान ने इस धमकी भरे लेटर को लेकर मुंबई पुलिस में जानकारी दी| वहीं, इस तरह की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी तत्काल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी| धमकी भरा लेटर पुलिस के पास है| आपको बतादें कि, इस धमकी को लेकर मुंबई पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है| सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है|

लॉरेंस बिश्नोई खुलेआम दे चुका है सलमान खान को धमकी...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को पहले भी धमकी मिल चुकी है| यहां तक कि एक बार खुद लॉरेंस बिश्नोई ने सरेआम कैमरे के सामने कहा था कि अभी हमने कुछ नहीं किया है लेकिन हम जब करेंगे तब सबको पता चल जायेगा| हम सलमान खान को मारेंगे|