ऊना में सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर हमला, बड़े वित्तीय घोटालों का आरोप

ऊना में सतपाल सत्ती का कांग्रेस पर हमला, बड़े वित्तीय घोटालों का आरोप

Satpal Satti attacks Congress in Una

Satpal Satti attacks Congress in Una,

ऊना। Satpal Satti attacks Congress in Una, हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सतपाल सत्ती ने चेस्टर हिल और पेखुवेला परियोजनाओं में बड़े वित्तीय घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका दावा है कि ठेकेदारों के लंबित बिल कमीशन लेकर पास किए जा रहे हैं तथा रिश्वतखोरी को संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनता के टैक्स का पैसा जनहित के बजाय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए “अटैची भर-भरकर दिल्ली” भेजा जा रहा है।

दो दिन पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने भी ये आरोप लगाए थे। उन्होंने सीएम पर कई आरोप लगाए थे, इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

स्वरोजगार योजनाएं ठप

सत्ती ने कहा कि अगस्त 2024 के बाद आरटीए की बैठक नहीं हुई, जिससे जिला ऊना में ही ई-रिक्शा समेत करीब 200 आवेदन लंबित पड़े हैं। हरित ऊर्जा और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थी सब्सिडी व परमिट के लिए भटक रहे हैं।

अधूरे वादे और ठप विकास

उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को पेंशन, विद्यार्थियों को लैपटॉप और युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए। सरकारी भर्तियां बंद हैं और सरकार की नियमित समीक्षा बैठकें भी नहीं हो रहीं। सत्ती ने कहा कि भाजपा इन सभी मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी।