बलिदानी प्रवीण सिंह को नम आंखों के बीच दी आखिरी विदाई, लगे भारत माता की जय के नारे, स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

बलिदानी प्रवीण सिंह को नम आंखों के बीच दी आखिरी विदाई, लगे भारत माता की जय के नारे, स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलिदानी प्रवीण सिंह को नम आंखों के बीच दी आखिरी विदाई

बलिदानी प्रवीण सिंह को नम आंखों के बीच दी आखिरी विदाई, लगे भारत माता की जय के नारे, स्‍वजनों का रो-र

15वीं गढ़वाल राइफल के एक और वीर सैनिक प्रवीन सिंह ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश में चल रहे अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को शहीद का पार्थिव शहीर गांव पहुंचे ही चीखें निकल पड़ी।

 बृहस्पतिवार तड़के सेना को शोपियां जिले के पतितुहलान और छोटीपुरा के बीच आतंकियों के छिपे होने सूचना मिली थी। आतंकियों की धरपकड़ के लिए राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना की टुकड़ी सेधाऊ बाजार पहुंची तो वहां अचानक धमाका हो गया। धमाके में गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीन सिंह (32) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुंडोली पट्टी, नैलचामी भिलंगना के साथ कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सैनिकों को श्रीनगर ले जाया गया और वहां से उन्हें एयर एंबुलेंस से सैन्य अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीन सिंह शहीद हो गए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चंद ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।