Russia Warns for Fake News

फरमान: रूस के बारे में मीडिया इस तरह से न दे खबर, होगी 15 साल तक की जेल... पढ़ें

Russia Warns for Fake News

Russia Warns for Fake News

Russia News : यूक्रेन में युद्ध छेड़ देने के चलते रूस पर भले ही तरह-तरह के प्रतिबंधों की मार पड़ रही हो लेकिन रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इरादे डगमगा नहीं रहे हैं| बल्कि, पुतिन तो और ज्यादा सख्त अंदाज में नजर आ रहे हैं और अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं| फिलहाल, अब रूस से ही जुड़ी एक बड़ी खबर है|

यह पढ़ें - रूस: पुतिन का कितना खौफ है... नमूना है यह वीडियो, सामने बात करते हुए कांप गया अफसर, लड़खड़ाने लगी जुबान

 

खबर यह है कि, रूस सरकार ने यूक्रेन में भीषण जंग के बीच एक ऐसा कानून बना दिया है कि जिसमें अगर रूस अथॉर्टी या सेना के बारे में मीडिया या किसी के द्वारा भी गलत खबर दिखाई गई या कुछ भी गलत तरीके से या नकली प्रकाशित किया गया तो 15 साल तक की जेल का प्रावधान होगा| इसके साथ ही जुर्माना भी भरना होगा|

यह पढ़ें - लाशें ही लाशें बिखर गईं: मस्जिद में भीषण बम धमाका, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

 

दरअसल, रूस को लग रहा है कि यूक्रेन में जंग के बीच रूस अथॉर्टी या सेना के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है| बतादें कि, रूस दिनों-दिन यूक्रेन पर हमले तेज करता जा रहा है| रूस की बमबारी से यूक्रेन की हालत बद से बदतर हो गई है और होती जा रही है|

यह पढ़ें - रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इनाम, जिंदा या मुर्दा.. रकम सुन चौंक जाएंगे आप

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है| लेकिन रूस का कहना है कि उसके 500 के आसपास सैनिकों की ही जान गई है|

यह पढ़ें - OMG: रूस-यूक्रेन जंग में भारत को फिर जख्म, कीव छोड़ रहे भारतीय छात्र पर बरसी गोली

यूक्रेन मामले में पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है ....

यूक्रेन मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरेआम धमकी भी दे रखी है| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश हमारे इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा और हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और वह ऐसे परिणामों को भुगतेगा, जो उसने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किये होंगे|

पुतिन की परमाणु फोर्स हाई अलर्ट पर....

इसके साथ ही आपको बतादें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी परमाणु बम फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है| इसका साफ मतलब है कि अगर स्थिति बिगड़ी और पुतिन का दिमाग सनका तो पुतिन परमाणु हमला करने से भी नहीं हिचकेंगे| आपको बतादें कि, रूस के पास परमाणु बम शक्ति बहुत बड़े स्तर पर है| रूस की परमाणु शक्ति को बेहद खतरनाक माना जाता है|