शिमला में चलती बस पर गिरीं चट्टानें: महाराष्ट्र और नेपाल की दो महिलाओं की मौत, 14 पर्यटक घायल
- By Gaurav --
- Friday, 05 Sep, 2025
s.jpg)
Rocks fell on a moving bus in Shimla: Two women from Maharashtra
Rocks fell on a moving bus in Shimla: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। हादसे में महाराष्ट्र के जलगांव की लक्ष्मी विरानी और एक नेपाली मूल की महिला की मौके पर मौत हो गई।
प्रशासन ने गुरुवार को हादसे में घायल हुए 14 पर्यटकों को सुरक्षित शिमला भेज दिया। घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के पर्यटक शामिल हैं। पुलिस ने खनेरी अस्पताल में मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया।
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने चार सरकारी बोलेरो में पर्यटकों को रवाना किया। वे सैंज तक पर्यटकों के साथ रहे। इसके बाद एसडीएम कुमारसैन ने नारकंडा तक एस्कॉर्ट किया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके मित्र और गाइड को सौंप दिया गया।
रामपुर से सैंज तक शव वाहन की व्यवस्था की गई। वहां मृतक के परिजनों की एंबुलेंस पहुंची थी। घायल पर्यटक बीती रात कल्पा से रामपुर पहुंचे थे। स्थानीय विधायक नंद लाल ने रामपुर में फंसे पर्यटकों का हालचाल जाना। पर्यटकों में तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। मृतक के शव के साथ उत्तराखंड के महेंद्र पवार को भेजा गया है।