Responsibility is not given in BJP organization
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

Mandi : भाजपा संगठन में पद नहीं दायित्व दिया जाता है: जय राम ठाकुर

Jairam-Thakur1

Responsibility is not given in BJP organization: Jai Ram Thakur

Responsibility is not given in BJP organization : मंडी। भारतीय जनता पार्टी संगठन आत्मक ढांचे में पद नहीं बल्कि दायित्व देती है जिन लोगों को दायित्व दिया जाता है उनकी पार्टी समय समय पर समीक्षा करती है। मंडी में सदर भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता जय राम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद नहीं दायित्व दिया जाता है। कई बार पद मिलने से व्यक्ति  में ऐसा भाव भी देखने को मिलता है कि वो उस दिए गए दायित्व का रोभ झाडऩे लग जाता है लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसकी सभी समीक्षा करते हैं। 

भारतीय जनता पार्टी एक व्यवस्था के मुताबिक चलती है जिस कारण ही आज ये दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मैं आपकी नई कार्यकारिणी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आज से ही आप एक्शन मोड़ में आकर पार्टी का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के तय कार्यक्रम के तहत एक से 15 सितंबर तक लोगों के घर-घर जाकर मिट्टी संग्रह, 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 19 से 22 सितंबर तक आयुष्मान भारत कार्ड बनाने, 22 और 23 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर लगाए जायेंगे जबकि 24 को देश  के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनी जाएगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी और दलित बस्ती में कार्यक्रम होंगे। दो अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलेगा। 2 अक्टूबर को ही गांधी जयंती पर पहले की तरह सफाई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि दो ऐतिहासिक कार्य इस माह हुए हैं। चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग और जी-20 के कार्यक्रम देश में हुए हैं। दोनों में ही दुनिया ने भारत और हमारे प्रधानमंत्री की ताकत देखी है जिसे हमें गांव गांव तक अपने कार्यकर्ताओं के बीच ले जाना है। 

कांग्रेस में है आगे निकलने की होड़ लगी 

इस मौके बैठक में विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आजकल आगे निकलने की होड़ लगी है। स्कूलों के कार्यक्रम में बुलाने के लिए अध्यापकों और अधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। उल्टे सीधे काम करवाने के लिए अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। भाजपा में ऐसा नहीं है यहां बहुत अनुशासन है। मन मुटाव चले रहते हैं लेकिन हमने देखना है कि हमारे पास नेतृत्व कैसा है। देश में मोदी के सामने दूसरे दलों के सभी नेता फीके हैं। हिमाचल में जो नेतृत्व हमें मंडी में मिला है उसको हमें दोबारा सत्ता में लाकर मंडी का मान सम्मान लौटना है। 2024 के चुनाव में हम कांग्रेस का मनोबल तोडक़र ही सत्ता में आएंगे क्योंकि हमारे पास केंद्र में सशक्त नेतृत्व है। 

कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने आते रहे जयराम ठाकुर : अनिल शर्मा

अनिल शर्मा ने कहा कि मैं जयराम ठाकुर को आश्वस्त करता हूं कि आप हमारे कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए आते रहें और हम आपको आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। मंडी की पहचान आज ठाकुर जयराम के नाम से है। अब हम भाजपा के कार्यकर्ता बनकर ही काम कर रहे हैं। मैंने पहले ही कहा था कि मैं लोगों की राय देखकर ही चलूंगा और लोगों ने मुझे भाजपा के टिकट पर भी फिर से जीताकर भेजा। मंडल  में सबकी सहमति से पदाधिकारी बनाए गए हैं जो पूरे तालमेल के साथ काम करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, महामंत्री सोमेश उपाध्याय और संजय ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, नगर निगम के उप महापौर विरेंद्र भट्ट सहित सदर मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें....

वीकेंड के चलते परवाणू शिमला मार्ग पर लगी वाहनों की लम्बी कतारें, लगा जाम

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बरनोह के क्षेत्रीय पशु अस्पताल का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के आदेश