MLA inspected Regional Animal Hospital of Barnoh

Himachal : विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बरनोह के क्षेत्रीय पशु अस्पताल का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूरा करने के आदेश

MLA-Devender-Bhutto

MLA Devendra Bhutto inspected Barnoh's Regional Animal Hospital, ordered to complete the work soon

MLA Devendra Bhutto inspected Barnoh's Regional Animal Hospital, ordered to complete the work soon : बंगाणा। कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र कुमार भुटटो ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा के अंर्तगत गाँव पंचायत बरनोह में 9,70 करोड़ से बन रहे क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। व जल्द काम खत्म करने के दिशा निर्देश दिए। बिधायक देवेन्द्र भुट्टो में कहा कि 60 दिनों की भीतर इस जिला पशु अस्पताल का कार्य पूरा करके जनता को समर्पित किया जाएगा। ताकि हमारे किसान इस का फायदा जल्द ले सके। भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की आर्थिकी मजबूत करना एबम उनकी समस्याओं को घर द्वार समाधान करके उन्हें राहत पहुंचाना है। और इसी मूलमंत्र के साथ हम आठ माह से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्य कर रहे है। विधायक देवेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जितने भी बिकास कार्य प्रगति पर चले है। उन्हें जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए है। और जहां धन की आवश्यता है। वहां पर धन भी मुहैया करवाया जा रहा है। ताकि सभी विकास कार्यो को जल्द पूरा करके उनका उद्घाटन करवा कर जनता को समर्पित किये जा सकें। 

सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली की समस्याएं योजनाबद्ध तरीके से हो रही हल

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सडक़ शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी रास्तों की समस्याओं को सदा के लिए खत्म करने की योजनाबद्ध तरीके से हम आगे बढ़ रहे हंै। बही घर द्वार जनता की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। भुटटो ने कहा कि 8 माह के कार्यकाल में हमने जो भी कुटलैहड़ की जनता की समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू के पास रखी हंै। उन्होंने तत्काल उस समस्या के समाधान के लिए काम किया है। फिर चाहे लाठियानी मदली पुल हो या कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए पानी की समस्या को खत्म करने के लिए बिभिन्न योजनाओ के लिए 46 करोड़ की धनराशि हो या फिर सडक़ों के सुधारी कर्ण के लिए 56 करोड़ एबम खेल मैदानों, मैरिज पैलिस रास्तों एबम अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए 32 करोड़ से ज्यादा धनराशि की स्वीकृत करवाई है। 

कुटलैहड़ का भविष्य उज्जवल बनाना हमारा उद्देश्य

भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ का उज्जवल भविष्य बने। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर्यटन की गाथा हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यो में चर्चा हो। बही बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बाबा सिद्ध चनो मंदिर डंगेड़ा,बाबा भृतहरि मन्दिर मकरेड गूगा मन्दिर अलसान  में माथा टेका व आर्शीवाद लिया। ओर जनता की जन समस्याओं को सुना। इस मौके पर पशु पालन अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एबम गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 

ये भी  पढ़ें....

Himachal: अब नहीं चलेगी अदानी की मनमानी, सेब विक्रेताओं को मिला विकल्प

 

ये भी  पढ़ें....

Himachal : प्रदेश सरकार ने राहत एवं पुनर्वास के लिए वितरित किए एक हजार करोड़ रुपये : रोहित ठाकुर