फूड और बेवरेज रिटेल में रिलायंस की एंट्री, ग्लोबल फूड चेन Pret A Manger से मिलाया हाथ
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

फूड और बेवरेज रिटेल में रिलायंस की एंट्री, ग्लोबल फूड चेन Pret A Manger से मिलाया हाथ

फूड और बेवरेज रिटेल में रिलायंस की एंट्री

फूड और बेवरेज रिटेल में रिलायंस की एंट्री, ग्लोबल फूड चेन Pret A Manger से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड यानी आरबीएल ने दुनिया भर में अपने ताजे खाने और जैविक काफी के लिए मशहूर ग्लोबल ब्रांड प्रेट ए मोंजेएर से हाथ मिलाया है। अब दोनों कंपनियां भारतीय बाजारों में प्रेट ए मोंजेएर ब्रांड को मजबूती देने के लिए काम करेंगी। प्रेट ए मोंजेएर के साथ पार्टनरशिप होने के बाद अब आरबीएल देश के सभी प्रमुख शहरों में फूड चेन खोलेगा।

प्रेट ए मोंजेएर ने 1986 में खोली पहली फूड शॉप

प्रेट ए मोंजेएर ने लंदन में 1986 में अपनी पहली फूड शॉप खोली थी। इस शॉप में हाथों से बना ताजा खाना लोगों को मिलता था। इस ब्रांड की यूनाइटेड किंगडम , यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और एशिया सहित 9 देशों में 550 फूड शॉप है। वहीं, आरबीएल ने 14 सालों में दुनिया भर के ब्रांडों को डेवलप किया है। इसे देश के सबसे बड़े लक्जरी और प्रीमियम टेलर के रूप में जाना जाता है।

आरबीएल के साथ काम करने को लेकर उत्सुक

प्रेट ए मोंजेएर के सीईओ पैनो क्रिस्टोउ ने बताया कि दो दशक पहले हमने अपने ब्रांड की पहली दुकान खोली थी। उन्होंने कहा कि यह दुकान हमारे लिए एक प्रेरणा रही कि हम अपने खाने और जैविक कॉफी को पूरे महाद्वीप में के नए शहरो में लाएं। आरबीएल हमारे ब्रांड को भारत में सफल बनाने में मदद करेगा। हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

लोगों में बढ़ी जागरूकता

आरबीएल के एमडी दर्शन मेहता का कहना है कि प्रेट ए मोंजेएर के साथ हमारी पार्टनरशिप भारत में खाद्य और पेय उद्योग की मजबूत विकास क्षमता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारा ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं की नब्ज पर बारीक नजर रखता है। लोगों में खाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है। मेहता ने कहा कि भारत में रेडी टू इट खाना नया फैशन बन रहा है। लोग ताजा और जैविक सामग्री से बने खाने को लेना पसंद कर रहे हैं।