Guru Pradosh Vrat

Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष व्रत पर जरूर करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्रम् का पाठ, होगी मनोकामनाएं पूर्ण

Shiv300

Guru Pradosh Vrat

Guru Pradosh Vrat: प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत विधि-विधान से रखा जाता है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान शिव की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

गुरुवार Thursday के दिन प्रदोष व्रत पडऩे के कारण इस व्रत को गुरु प्रदोष व्रत नाम से जाना जाएगा। माघ मास में पहला प्रदोष व्रत 19 जनवरी 2023 19 January 2023 गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव Lord Shiva की पूजा करने से कष्ट, विवाद, दाम्पत्य जीवन में समस्याएं और ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की विधिवत पूजा के साथ-साथ भक्तों को श्री रुद्राष्टकम स्तोत्रम् का पाठ अवश्य करना चाहिए।

वेदों में इस विशेष स्तोत्र को बहुत ही चमत्कारी बताया गया है। साथ ही यह भी बताय गया है कि नितदिन पूजा के समय इस स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है।

श्री रुद्राष्टकम स्तोत्रम् 

नमामीशमीशान निर्वाण रूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरूपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाश माकाशवासं भजेऽहम् ।।

निराकार मोंकार मूलं तुरीयं, गिराज्ञान गोतीतमीशं गिरीशम् ।
करालं महाकाल कालं कृपालुं, गुणागार संसार पारं नतोऽहम् ।।

तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरं, मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरम् ।
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारू गंगा, लसद्भाल बालेन्दु कण्ठे भुजंगा ।।

चलत्कुण्डलं शुभ्र नेत्रं विशालं, प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ।
मृगाधीश चर्माम्बरं मुण्डमालं, प्रिय शंकरं सर्वनाथं भजामि ।।

प्रचण्डं प्रकष्टं प्रगल्भं परेशं, अखण्डं अजं भानु कोटि प्रकाशम् ।
त्रयशूल निर्मूलनं शूल पाणिं, भजेऽहं भवानीपतिं भाव गम्यम् ।।

कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी, सदा सच्चिनान्द दाता पुरारी।
चिदानन्द सन्दोह मोहापहारी, प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ।।

न यावद् उमानाथ पादारविन्दं, भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् ।
न तावद् सुखं शांति सन्ताप नाशं, प्रसीद प्रभो सर्वं भूताधि वासं ।।

न जानामि योगं जपं नैव पूजा, न तोऽहम् सदा सर्वदा शम्भू तुभ्यम् ।
जरा जन्म दु:खौघ तातप्यमानं, प्रभोपाहि आपन्नामामीश शम्भो ।।

रूद्राष्टकं इदं प्रोक्तं विप्रेण हर्षोतये

यह पढ़ें:

सात हस्त रेखाओं में छिपा होता है कैसा रहेगा आपका जीवन

यह पढ़ें:

नाखून के सफेद दाग खोलेंगे आपके चरित्र के राज, यहां जानें कैसे