राष्ट्रसंत पूज्यश्री वसंत विजय जी म.सा. की निश्रा में..
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

राष्ट्रसंत पूज्यश्री वसंत विजय जी म.सा. की निश्रा में..

Vasant Vijay Ji M.S.

Vasant Vijay Ji M.S.

Vasant Vijay Ji M.S.: कालका में आज सुबह परिषद के गांव रामपुर सियुडी की महादेव क्लोनी में बाबा भवन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ती का शव झाड़ियों में मिलने से इलाक़  में सनसनी फैल गई। शव क़रीब 15 दिन से ज्यादा पुराना लग रहा हे। घटना आज सुबह की हे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे जब एक व्यक्ति सड़क के पास से गुजरा तो उसने देखा की रेलवे लाइन के करीब 10 मीटर नीचे साथ लगती झाड़ियों के पास से तेज़ दुर्गंध आ रही हे। जब उसने वहा नजदीक जाकर झाड़ियों के अंदर झांक कर देखा तो पाया एक लाश गली सड़ी हालत में झाड़ियों में पड़ी है। लाश अधेड़ उमर के एक व्यक्ति की है। जिसके बदन में एक बनियान और पैंट खुली अवस्था नीचे की तरह उतरी हुई डली हुई थी। शव देखने के बाद वहा आस पास उपस्थित भीड़ में से एक व्यक्ती ने 112 पर काल की जिसके बाद पुलिस टीम ने आके शव की शिनाख्त के लिए लोगो को बुला कर शव की पहचान करने को कहालेकिन पहचान नहीं हो सकी। वही शव रेलवे लाइन के साथ वाली जगह में मिलने से स्थानीय पुलिस ने जीआरपी रेलवे पुलिस को मौके पर सूचना दे घटना की जानकारी दी। जीआरपी पुलिस से इंस्पेक्टर जयपाल ने आकर शव को उठा कर कालका पोस्टमार्टम रूम में 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: