Ram Rahim get furlough

Ram Rahim Latest News: राम रहीम पर बड़ी खबर, देखें अब क्या हुआ?

Ram Rahim get furlough

Ram Rahim get furlough

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है| बताया जा रहा है कि, राम रहीम को बड़ी राहत दी गई है| राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है| अब राम रहीम 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ गए हैं| बतादें कि, ऐसा पहली बार है जब राम रहीम को फरलो दी गई है| जेल जाने के बाद राम रहीम को पैरोल जरूर मिल चुकी है| हाल ही में राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल दी गई थी|

चुनाव के समय फरलो....

फिलहाल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उस समय फरलो देने जैसा बड़ा कदम उठाया गया है, जब हरियाणा के नजदीक लगते यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव है| राम रहीम का ऐसे समय में जेल से बाहर आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है|

राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन केस में मिली है सजा.....

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन केस में सजा मिली हुई है| साध्वियों से यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है| जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा हुई है| वहीं, हाल ही में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी फैसला सुनाया गया| इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई| बतादें किम तीनों ही केस में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है| राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे हैं|