Rajasthan Factory Fire: भयानक! राजस्थान में 7 लोग जिंदा जले; फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आए

भयानक! राजस्थान में 7 लोग जिंदा जले; फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आए, जलते हुए चीखते रहे, शवों को देख रूह कांप उठी

Rajasthan Tragic Incident 7 People Burnt Alive in Massive Factory Fire

Rajasthan Tragic Incident 7 People Burnt Alive in Massive Factory Fire

Rajasthan Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में बहुत भयानक हादसा हुआ है। भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी दी जा रही है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काफी मजदूरों की मौजूदगी थी। इस अग्निकांड में 7 मजदूर जिंदा जल गए हैं। हादसे के बाद चलाये गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 शव बरामद किए गए। वहीं बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं राजस्थान के CM ने इस हादसे का संज्ञान लिया है।

जलते हुए चीखते रहे, शवों को देख रूह कांप उठी

मौके पर मौजूद रहे लोग बताते हैं हादसा बेहद भयावह और दर्दनाक था। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक लगी आग और इसके तेजी से फैलने के बीच उस समय काम कर रहे मजदूरों को वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि कुछ मजदूर जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। वहीं जो मजदूर आग में फंस गए वह अंदर ही जान बचाने के लिए जलते हुए चीखते रहे। इस भीषण अग्निकांड में जिंदा जले मजदूरों के शव जब बरामद किए गए तो उनकी हालत मानव कंकाल की तरह थी। वह बुरी तरह से जलकर भुन चुके थे। शवों को देखा भी नहीं जा रहा था। हालत एसी थी की रूह कांप जाए।

Rajasthan Tragic Incident 7 People Burnt Alive in Massive Factory Fire

सूचना मिलते ही पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

इधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम तथा चिकित्सक दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस भीषण हादसे की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ॐ शांति!''

Rajasthan Tragic Incident 7 People Burnt Alive in Massive Factory Fire

PM मोदी ने कहा- हादसा दुखद

राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने के हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ''राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।''

Rajasthan Tragic Incident 7 People Burnt Alive in Massive Factory Fire