Rain alert issued in Himachal: हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी: कई जिलो में बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी: कई जिलो में बारिश का येलो अलर्ट

undefined

Rain alert issued in Himachal:

Rain alert issued in Himachal:  हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से भारी तबाही मची है। इस सीजन में अब तक 417 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 80 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीती रात तेज बारिश हुई। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी है। भारी बारिश के चलते धर्मपुर, मनाली और बंजार में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

1 जून से 16 सितंबर तक सामान्य से 46% अधिक बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश 692.1 मिमी की जगह 1010.9 मिमी बारिश हुई। शिमला में 109% और कुल्लू में 108% अधिक बारिश हुई। बिलासपुर में 74%, चंबा में 40%, हमीरपुर में 60%, कांगड़ा में 20%, किन्नौर में 29%, मंडी में 79%, सिरमौर में 40% और ऊना में 64% अधिक वर्षा हुई।

बारिश से 3 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 652 सड़कें बंद हैं। इनमें 80% सड़कें पिछले 20 दिनों से अवरुद्ध हैं। कुल 4582 करोड़ रुपए की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान 1502 घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 6501 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान है।