हरियाणा के इन 8 जिलों बारिश का अलर्ट हुआ जारी, तीन दिन रहेगा मौसम खराब
- By Gaurav --
- Saturday, 16 Aug, 2025
Rain alert issued for these 8 districts of Haryana: हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इन 8 जिलों में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी समेत 13 जिलों में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 715 मिमी बारिश हुई है। कैथल में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
17 अगस्त को भी इन्हीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट रहेगा। इस दिन अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को किसी जिले में अलर्ट नहीं रहेगा। हालांकि, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी रहेगी।