Rain alert in Punjab: पंजाब में बारिश का अलर्ट: 20 सितंबर तक होगी हल्की बारिश

पंजाब में बारिश का अलर्ट: 20 सितंबर तक होगी हल्की बारिश

undefined

Rain alert in Punjab:

Rain alert in Punjab:  पंजाब से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। मानसून की विदाई के दौरान राज्य के मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान की स्थिति देखें तो लुधियाना में अधिकतम 37.1 डिग्री और मानसा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि भारी बारिश या तूफान की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ेगी और मौसम सुहावना रहेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश कम होने से पंजाब की नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सफाई अभियान गांव-गांव में जारी है।